गुरुग्राम: घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को कार ने रौंदा, मौत

गुरुग्राम के सेक्टर-5 इलाके में एक दर्दनाक हादसे में 2 साल की बच्ची की कार की चपेट में आने से जान चली गई। बच्ची अपने भाई के साथ घर के बाहर खेल रही थी, तभी कार सवार ने गाड़ी मोड़ते समय उसे टक्कर मार दी। इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल, आरोपी ड्राइवर मौके से फरार है।

by shortkt.com
3 hours ago
गुरुग्राम: घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को कार ने रौंदा, मौत | ShortKT