गुरुग्राम: घरेलू सहायिका को पीटने वाली महिला गिरफ्तार

गुरुग्राम की एक पॉश सोसाइटी में काम करने वाली मेड के साथ मारपीट करने के आरोप में रुचिरा सचदेवा नाम की महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस घटना का एक वीडियो पास के फ्लैट से किसी ने बना लिया था, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने खुद मामले का संज्ञान लेते हुए सुशांत लोक थाने में केस दर्ज किया। हालांकि, गिरफ्तारी के कुछ देर बाद ही आरोपी महिला को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

by shortkt.com
20 hours ago
गुरुग्राम: घरेलू सहायिका को पीटने वाली महिला गिरफ्तार | ShortKT