गुरुग्राम: क्रिकेट अकैडमी में पिच रोलर की चपेट में आने से 8 साल के बच्चे की जान गई
हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्रिकेट अकैडमी में 750 किलो वजनी पिच रोलर के नीचे आने से 8 साल के आकाश की मौत हो गई। घटना के वक्त आकाश तीन अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान एक बच्चे ने वहां बिना किसी देखरेख के खड़ी मशीन को गलती से चालू कर दिया, जिससे आकाश गिर गया और रोलर के नीचे दब गया।