गुमला में स्कॉर्पियो से महिला की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम की
झारखंड के गुमला जिले के घाघरा प्रखंड में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से 60 वर्षीय मनकुंवर देवी की मौके पर ही जान चली गई। इस घटना के बाद गाड़ी का चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। हादसे से गुस्साए गांववालों ने सड़क को जाम कर दिया और मुआवजे के साथ-साथ स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की। पुलिस के आश्वासन मिलने के बाद करीब डेढ़ घंटे में सड़क से जाम हटा दिया गया।