गुमला में बाइक और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत, आग लगने से स्कूटी सवार की मौत

झारखंड के गुमला में कामडारा-बेड़ो मुख्य मार्ग पर बरटोली के निकट बाइक और स्कूटी की सीधी टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद स्कूटी सड़क किनारे खेत में जा गिरी और उसमें आग लग गई। इस हादसे में स्कूटी चला रहे रोहित तोपनो की जलने से घटनास्थल पर ही जान चली गई। वहीं, बाइक पर सवार विनित बरला और अविनाश उरांव बुरी तरह घायल हो गए हैं।

by shortkt.com
9 hours ago
गुमला में बाइक और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत, आग लगने से स्कूटी सवार की मौत | ShortKT