गुना: स्कूल में छात्राओं की पानी की बोतल में छात्र ने मिलाया पेशाब, शिकायत पर प्राचार्य ने दी चॉकलेट

मध्य प्रदेश के गुना स्थित एक सरकारी स्कूल में पांचवीं कक्षा के एक छात्र पर अपनी क्लास की छात्राओं की पानी की बोतल में पेशाब मिलाने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित बच्चियों का कहना है कि उन्होंने वही पानी पी लिया। आरोप है कि जब इस मामले की शिकायत प्राचार्य से की गई, तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेने के बजाय बच्चियों को चॉकलेट खाने के लिए कह दिया। इस घटना से नाराज अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर भारी विरोध प्रदर्शन किया और स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया।

by shortkt.com
5 hours ago
गुना: स्कूल में छात्राओं की पानी की बोतल में छात्र ने मिलाया पेशाब, शिकायत पर प्राचार्य ने दी चॉकलेट | ShortKT