गुना: मायके आई विवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान, पिता ने पति पर मढ़ा हत्या का इल्जाम
मध्य प्रदेश के गुना स्थित दुधई गांव में 20 वर्षीय अंजलि सहरिया का शव उसके मायके में फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। अंजलि की शादी महज चार महीने पहले हुई थी और वह एक दिन पहले ही अपने ससुराल से मायके लौटी थी। घटना के कुछ समय बाद उसका पति भी वहां पहुंच गया था। मृतका के परिवार वालों ने पति पर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहन छानबीन कर रही है।