गुजरात: शेर-शेरनी को छेड़ने पर हुआ हमला, 21 वर्षीय युवक की मौत
गुजरात के अमरेली में बुधवार की रात जंगल में शेर देखने गए तीन दोस्तों में से एक की शेर के हमले में जान चली गई। मृतक की उम्र 21 साल थी। उप-वन संरक्षक चिराग अमीन ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि इन युवकों ने मेटिंग कर रहे शेर और शेरनी को परेशान किया था, जिसके बाद शेर ने उन पर हमला कर दिया। वन विभाग ने उस शेर को काबू में कर लिया है।