गुजरात: बस के दरवाज़े में गर्दन फंसने से 6 साल के बच्चे की गई जान
वडोदरा, गुजरात के सूर्यनगर बाईपास के नजदीक एक दुखद घटना में 6 साल के एक बच्चे की मौत हो गई। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में बच्चे की गर्दन एक प्राइवेट बस के गेट में फंसी हुई दिखाई दे रही है। हालांकि, यह अभी साफ नहीं हो पाया है कि बच्चा बस के पास कैसे पहुंचा और यह हादसा किस तरह हुआ। खबरों के अनुसार, बच्चा पास ही स्थित एक मंदिर में प्रसाद लेने के लिए जा रहा था।