गुजरात: पालिताना में शेर ने शख्स पर किया हमला, पैर पकड़कर बैठा रहा; वीडियो वायरल

गुजरात के पालिताना में कालूभाई बोघाभाई परमार नाम के एक व्यक्ति पर शेर ने हमला कर दिया। घटना के बाद शेर ने शख्स का पैर जकड़ लिया और वहीं बैठ गया। 'इंडिया टीवी' की शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब पीड़ित मवेशी चराने के लिए निकला था। फिलहाल, घायल व्यक्ति को इलाज के लिए पालिताना के मानसिंहजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

by shortkt.com
4 hours ago
गुजरात: पालिताना में शेर ने शख्स पर किया हमला, पैर पकड़कर बैठा रहा; वीडियो वायरल | ShortKT