गुजरात: चांदीपुरा वायरस का कहर, 22 बच्चों ने तोड़ा दम

गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पानसेरिया ने जानकारी दी है कि इस बार मॉनसून के दौरान चांदीपुरा वायरस के कारण 22 बच्चों की जान जा चुकी है। राज्य में अब तक 184 संदिग्ध केस दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 35 में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। फिलहाल 7 संक्रमित बच्चों का उपचार किया जा रहा है, वहीं 6 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

by shortkt.com
4 hours ago
गुजरात: चांदीपुरा वायरस का कहर, 22 बच्चों ने तोड़ा दम | ShortKT