गिरिडीह: कुएं में मिला डॉक्टर बीएन झा का शव, पुलिस कर रही जांच

गिरिडीह के जाने-माने सर्जन और सदर अस्पताल के पूर्व डिप्टी सुपरिंटेंडेंट डॉ. बीएन झा का शव पचंबा थाना इलाके के लखारी स्थित एक कुएं से मिला है। सुबह की सैर पर निकले डॉक्टर के निधन से पूरे इलाके में गम का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की असली वजह का पता जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

by shortkt.com
6 hours ago
गिरिडीह: कुएं में मिला डॉक्टर बीएन झा का शव, पुलिस कर रही जांच | ShortKT