गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर रेणु धरियाल ने साझा किया अपने लंबे बालों का राज
उत्तराखंड के हल्द्वानी की रहने वाली रेणु धरियाल का नाम दुनिया की सबसे लंबे बालों वाली जीवित महिला के तौर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है। उनके बालों की लंबाई 8 फीट 10 इंच है और उन्होंने साल 2015 से अपने बाल नहीं कटवाए हैं। रेणु का कहना है कि उन्हें अपने बाल धोने और सुलझाने में काफी समय लगता है। वह बालों की देखभाल के लिए बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त उत्पादों के बजाय घरेलू तेल और शैंपू का इस्तेमाल करना पसंद करती हैं।