गायिका सुकृति कक्कड़ ने मंगेतर शौमिक शेट्टी के साथ शेयर की सगाई की तस्वीरें
'कर गई चुल्ल' और 'झूमे जो पठान' जैसे सुपरहिट गानों के लिए जानी जाने वाली सिंगर सुकृति कक्कड़ अब सगाई के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने बिजनेसमैन शौमिक शेट्टी के साथ सगाई की है। सुकृति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रपोजल के दौरान की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं और कैप्शन में लिखा, "आज, कल, हमेशा।" इस पोस्ट पर अरमान मलिक, सारा तेंदुलकर, विशाल ददलानी और स्टेबिन बेन जैसे कई मशहूर सितारों ने कमेंट कर कपल को शुभकामनाएं दी हैं।