गाजियाबाद: ₹150 करोड़ की संपत्ति के विवाद में बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 32 वर्षीय निखिल नेहरा ने अपने 55 वर्षीय पिता हरिओम की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल से भाग निकला। खबरों के अनुसार, हरिओम के पास लगभग ₹150 करोड़ की संपत्ति थी, जिसे लेकर पिता और बेटे के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त आरोपी नशे की हालत में था।