गाज़ियाबाद: जेब में रखा नया मोबाइल अचानक फटा, 26 वर्षीय युवक गंभीर रूप से झुलसा
यूपी के गाज़ियाबाद रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक 26 वर्षीय युवक की जेब में रखा फोन अचानक गर्म होकर ज़ोरदार धमाके के साथ फट गया। इस घटना में युवक के दोनों हाथ, प्राइवेट पार्ट और शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरह जल गया है। परिवार के सदस्यों का कहना है कि युवक ने यह स्मार्टफोन महज़ एक महीने पहले ही खरीदा था।