गांदरबल में अमरनाथ यात्रियों की बस खाई में पलटी, 32 लोग घायल

मंगलवार सुबह जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में अमरनाथ यात्रा से वापस आ रहे तीर्थयात्रियों की एक बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त बस में 40 यात्री मौजूद थे, जिनमें से 32 लोग घायल हुए हैं और 7 की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF, CRPF, सेना और स्थानीय निवासियों ने मिलकर बचाव कार्य शुरू किया।

by shortkt.com
6 hours ago
गांदरबल में अमरनाथ यात्रियों की बस खाई में पलटी, 32 लोग घायल | ShortKT