गलता जी मंदिर के बंदर गंभीर बीमारी की चपेट में, मीठा खिलाने से हो रहे जख्मी

जयपुर के गलता जी मंदिर और उसके आसपास रहने वाले बंदरों में 'हाइपरकेरोटोसिस' नाम की बीमारी फैल गई है। वरिष्ठ वन्यजीव चिकित्सक डॉ. अशोक तंवर के अनुसार, श्रद्धालुओं द्वारा बंदरों को लड्डू, मिश्री और चूरमा जैसी मीठी चीजें खिलाने के कारण वे इस बीमारी का शिकार हो रहे हैं। इस समस्या की वजह से बंदरों की त्वचा निकल रही है, घावों से खून बह रहा है और उनकी स्वाभाविक चपलता भी खत्म हो गई है।

by shortkt.com
4 hours ago
गलता जी मंदिर के बंदर गंभीर बीमारी की चपेट में, मीठा खिलाने से हो रहे जख्मी | ShortKT