गणतंत्र दिवस और इंडोनेशियाई राष्ट्रपति के जन्मदिन में पीएम मोदी ने ढूंढा यह खास कनेक्शन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दिलचस्प समानता का जिक्र करते हुए कहा, "पिछले साल 26 जनवरी को भारत ने अपना गणतंत्र दिवस मनाया था, जिसमें 2+6 का योग 8 होता है।" उन्होंने आगे बताया, "मेरे मित्र और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो का जन्मदिन 17 तारीख को आता है, और 1+7 का योग भी 8 ही बनता है।" पीएम मोदी ने आगे कहा, "आपने (प्राबोवो) जो यह कहा था कि आपमें भारत का डीएनए है, उस बात ने भारत के करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया था।"