गंदा वॉशरूम देख भड़के तेलंगाना के मंत्री, खुद की सफाई; वीडियो आया सामने

तेलंगाना के नागरकुर्नूल जिले में मंत्री जुपल्ली कृष्णा राव ने अचानक तहसीलदार दफ्तर का दौरा किया। वहां के वॉशरूम में काफी गंदगी देखकर वे अधिकारियों पर नाराज हो गए और फिर खुद ही सफाई करने में जुट गए। इस पूरे वाकये का एक वीडियो भी सामने आया है। इसके साथ ही मंत्री ने वहां मौजूद कर्मचारियों को साफ-सफाई का ध्यान रखने और आम जनता के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने की हिदायत दी।

by shortkt.com
18 hours ago
गंदा वॉशरूम देख भड़के तेलंगाना के मंत्री, खुद की सफाई; वीडियो आया सामने | ShortKT