गंगा एक्सप्रेस-वे पर धंसी सड़क, 7 फीट का गड्ढा बना
उन्नाव में गंगा एक्सप्रेस-वे के 423.6 किलोमीटर पॉइंट पर तेज बारिश के कारण सड़क का एक हिस्सा धंस गया, जिससे वहां 7 फीट गहरा गड्ढा हो गया। इस वजह से ट्रैफिक को दूसरी लेन की तरफ मोड़ना पड़ा। निर्माण कार्य संभालने वाली कंपनी पटेल इंफ्रास्ट्रक्चर ने गड्ढे को ठीक कर आवाजाही दोबारा शुरू कर दी है। आगे ऐसी स्थिति न बने और जलभराव न हो, इसके लिए वहां एक सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाएगा।