खेसारी लाल यादव ने पिता को भेंट की 4 करोड़ की शानदार कार
भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने अपने पिता को एक आलीशान रेंज रोवर कार उपहार में दी है, जिसकी कीमत लगभग ₹4 करोड़ है। इस मौके की तस्वीरें साझा करते हुए खेसारी ने कहा, "पिताजी को चाबियां सौंपकर बेहद खुशी महसूस हुई। उन्होंने लिट्टी-चोखा और चना बेचकर तथा गार्ड की नौकरी करके मुझे बड़ा किया है। मुझे एक बेहतर इंसान बनाने के लिए उन्होंने जीवन में काफी संघर्ष किया है।"