खेती के लिए छोड़ा एक्टिंग करियर, सब कुछ खोने के बाद रिकवरी एजेंट्स की गालियां झेलनी पड़ीं: राजेश कुमार
'साराभाई वर्सेस साराभाई' के मशहूर कलाकार राजेश कुमार ने खुलासा किया कि अभिनय की दुनिया में मिली कामयाबी को छोड़कर उन्होंने खेती करने का फैसला किया, जिसके बाद उन्हें भारी परेशानियों से गुजरना पड़ा। उन्होंने बताया, "मैंने अपना सब कुछ खो दिया। मेरे पास पैसे नहीं थे, इसलिए क्रेडिट कार्ड के रिकवरी एजेंट फोन करके मुझे गालियां देते थे।"