खान सर की मुश्किलें बरकरार, कोर्ट ने मांगा क्रिमिनल रिकॉर्ड
कोचिंग सेंटर में हुई फायरिंग के मामले में मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर फैज़ल खान, जिन्हें खान सर के नाम से जाना जाता है, उनकी ज़मानत अर्जी पर सुनवाई फिर से आगे बढ़ गई है। पटना अदालत में लगभग 40 मिनट तक चली बहस के दौरान दोनों तरफ के वकीलों ने अपनी बात रखी। अब जज ने खान सर से उनका आपराधिक ब्योरा तलब किया है। मामले की अगली सुनवाई बुधवार को तय की गई है।