खाना खाने के बाद 10 मिनट की वॉक के 4 बड़े लाभ: सेलिब्रिटी डाइटिशियन की सलाह
प्रसिद्ध डाइटिशियन सिमरत कथूरिया का मानना है कि भोजन के तुरंत बाद 10 मिनट तक चलना एक बेहद सरल और स्वास्थ्यवर्धक आदत है। कथूरिया के मुताबिक, इससे ब्लड शुगर का स्तर स्थिर रहता है और पाचन तंत्र बेहतर होने से पेट संबंधी परेशानियां कम होती हैं। इसके अलावा, यह दिल की सेहत सुधारने, वजन घटाने और शरीर में एंडोर्फिन का स्तर बढ़ाकर पूरे दिन ऊर्जा और मूड को अच्छा रखने में भी काफी कारगर है।