खाड़ी देश होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर अपनी निर्भरता क्यों घटा रहे हैं?
होर्मुज़ स्ट्रेट में तनाव बढ़ने के चलते खाड़ी के देश अब इस रास्ते पर अपनी निर्भरता को सीमित करने के प्रयास में हैं। इस दिशा में UAE एक नई पाइपलाइन का निर्माण कर रहा है ताकि होर्मुज़ से होकर न गुजरना पड़े। वहीं, इराक भी एक ऐसी पाइपलाइन पर काम कर रहा है जो जॉर्डन, सीरिया और तुर्किए को आपस में जोड़ेगी, जिससे हर दिन 25 लाख बैरल तेल का परिवहन संभव हो पाएगा।