खरगोन में खौफनाक वारदात: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के शक में पत्नी ने पति की कुल्हाड़ी से हत्या की

मध्य प्रदेश के खरगोन में 35 वर्षीय एक महिला ने अपने पति की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। घटना के वक्त पति गहरी नींद में था। महिला नौ बच्चों की मां है। पुलिस पूछताछ में आरोपी पत्नी ने स्वीकार किया कि उसे शक था कि उसके पति का किसी दूसरी महिला के साथ संबंध है। उसे डर सता रहा था कि उसका पति उसे और बच्चों को छोड़कर अपनी प्रेमिका से शादी कर लेगा।

by shortkt.com
5 hours ago
खरगोन में खौफनाक वारदात: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के शक में पत्नी ने पति की कुल्हाड़ी से हत्या की | ShortKT