क्लब डांसर हत्याकांड: 47 दिन बाद मिला शव, 1384 किमी दूर से आरोपी गिरफ्तार
हरियाणा के पंचकूला में हुए चर्चित 'कंकाल कांड' में पुलिस ने मुख्य संदिग्ध को गुजरात के सूरत से दबोच लिया है, जो घटनास्थल से 1,384 किलोमीटर दूर था। यह केस पंजाब की एक क्लब डांसर की हत्या से संबंधित है, जो 13 नवंबर से गायब थी। करीब 47 दिनों के बाद सेक्टर-20 इलाके में उसका कंकाल बरामद हुआ। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और जांच की मदद से आरोपी का पता लगाया।