क्रोएशिया के साथ हुई नाइंसाफी इतिहास में दर्ज होगी, रोनाल्डो का गोल नहीं: रागिनी नायक
फीफा वर्ल्ड कप से क्रोएशिया के बाहर होने के बाद कांग्रेस की नेता रागिनी नायक ने मिडफील्डर लूका मोद्रिच के लिए एक भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा, 'अगर यह उनका अंतिम मुकाबला है, तो मैं भारी मन से उन्हें शुक्रिया अदा करती हूं।' उन्होंने अपनी बात जोड़ते हुए कहा कि भविष्य में लोग क्रिस्टियानो रोनाल्डो के पहले नॉकआउट गोल को नहीं, बल्कि क्रोएशिया के साथ हुए अन्याय को याद रखेंगे।