क्रेडिट कार्ड से रेंट भरते समय न करें ये 5 बड़ी गलतियां
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रेडिट कार्ड के जरिए घर का किराया चुकाना आपके क्रेडिट स्कोर, उधार लेने की लागत और क्रेडिट यूटिलाइज़ेशन पर असर डाल सकता है। आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए, जैसे कि अतिरिक्त शुल्क को नजरअंदाज न करना, क्रेडिट लिमिट का जरूरत से ज्यादा उपयोग न करना, सिर्फ मिनिमम ड्यू का भुगतान न करना, यूपीआई से रेंट देने पर क्रेडिट स्कोर सुधरने की गलतफहमी न पालना और बिल भुगतान की आखिरी तारीख को बिल्कुल न भूलना।