क्रेडिट कार्ड का घट रहा है क्रेज, छोटे पर्सनल लोन की ओर बढ़ रहे हैं लोग
ट्रांसयूनियन सिबिल की नई रिपोर्ट से पता चलता है कि कर्ज लेने के लिए क्रेडिट कार्ड अब लोगों की प्राथमिकता में नहीं हैं। बीते एक दशक में बिना गारंटी वाले लोन में क्रेडिट कार्ड का हिस्सा 56% से गिरकर 38% पर आ गया है। इसके उलट, ₹50,000 तक के छोटे पर्सनल लोन और अन्य कंजम्पशन क्रेडिट विकल्पों को लेने वालों की संख्या में तेजी देखी जा रही है।