क्या UPI पेमेंट पर लगेगा कोई शुल्क? पेमेंट्स काउंसिल ने स्थिति की साफ
UPI ट्रांजेक्शन पर चार्ज लगाए जाने की खबरों के बीच पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) ने साफ कर दिया है कि आम ग्राहकों, छोटे दुकानदारों और किराना स्टोर के लिए यह सुविधा आगे भी फ्री बनी रहेगी। PCI का कहना है कि अभी UPI की पूरी व्यवस्था बैंकों और पेमेंट सर्विस-प्रोवाइडर्स के निवेश के जरिए चल रही है। फिलहाल केवल बड़े व्यापारियों से शुल्क लेने के विषय पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।