क्या ICICI Bank बनेगा देश का सबसे बड़ा बैंक? HDFC Bank को दी कड़ी टक्कर
ICICI Bank अब भारत के सबसे मूल्यवान बैंक का खिताब हासिल करने के काफी नजदीक आ गया है। दोनों बैंकों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) के बीच का फासला सिमटकर ₹42,090 करोड़ पर आ गया है, जो जनवरी 2015 के बाद का न्यूनतम स्तर है। HDFC Bank में चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के पद छोड़ने के बाद पैदा हुए नेतृत्व के संकट और प्रशासनिक चिंताओं की वजह से दोनों के बीच का यह अंतर काफी कम हो गया है।