क्या सोनम वांगचुक के साथ भी इरोम शर्मिला वाला रुख अपनाया जाएगा?
20 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के मामले में सरकार इरोम शर्मिला जैसा कदम उठा सकती है। मणिपुर की इरोम शर्मिला को आत्महत्या की कोशिश के आरोप में हिरासत में लिया गया था और अनशन के 17वें दिन जेल में उन्हें जबरन नाक के जरिए नली से खाना खिलाया गया था। अपने 16 साल के लंबे संघर्ष के दौरान, वह ज्यादातर समय अस्पताल में ही रहीं।