क्या सरकार फिर करने जा रही है सरकारी बैंकों का विलय? SBI से बड़े बैंक बनाने की योजना
प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) ने सुझाव दिया है कि वैश्विक स्तर पर मुकाबला करने के लिए देश में बड़े सरकारी बैंक होने चाहिए। इसके लिए परिषद ने छोटे सरकारी बैंकों को आपस में मिलाने की सलाह दी है। हालांकि, सरकार की तरफ से अभी किसी भी तरह के नए विलय को लेकर कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है। याद दिला दें कि साल 2017 से 2020 के दौरान 27 सरकारी बैंकों का विलय करके उनकी संख्या घटाकर 12 कर दी गई थी।