क्या लता मंगेशकर ने अनुराधा पौडवाल का करियर रोका? गायिका ने तोड़ी चुप्पी
एक पॉडकास्ट के दौरान गायिका अनुराधा पौडवाल ने इस चर्चा पर अपनी बात रखी कि क्या लता मंगेशकर ने उन्हें आगे बढ़ने से रोका था। उन्होंने स्पष्ट किया, "गुरु की बराबरी करना संभव नहीं है, हर कोई उन्हें ही फॉलो करता है।" उन्होंने आगे कहा कि लोगों की आदत होती है तुलना करने की, लेकिन लता जी ने ऐसा कुछ नहीं किया। उनके अनुसार, लता मंगेशकर की गायकी जिस ऊंचे स्तर पर थी, वहां तक पहुंच पाना किसी के लिए भी बहुत कठिन था।