क्या रोजाना अगरबत्ती का इस्तेमाल डायबिटीज का कारण बन सकता है?
सोशल मीडिया पर एक दावा तेजी से फैल रहा है कि रोज अगरबत्ती जलाने से डायबिटीज होने का जोखिम बढ़ जाता है। इस विषय पर डायबिटीज विशेषज्ञ डॉ. राजीव कोविल का कहना है कि, "अगरबत्ती को डायबिटीज होने की वजह नहीं माना जाता है। फिलहाल ऐसा कोई ठोस प्रमाण मौजूद नहीं है जो यह साबित करे कि अगरबत्ती जलाने से डायबिटीज हो सकती है।"