क्या 'रामायण' के प्रमोशन से साई पल्लवी की दूरी के पीछे कोई विवाद है?
फिल्म 'रामायण' में माता सीता का रोल प्ले कर रहीं साई पल्लवी के किसी भी प्रमोशनल इवेंट में न दिखने पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। लोगों के बीच मेकर्स और एक्ट्रेस के बीच खटपट की खबरें फैलने लगी थीं। हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो इसके पीछे की असल वजह उनका बिजी शूटिंग शेड्यूल है। साई पल्लवी जल्द ही फिल्म के प्रमोशन के अगले दौर में शामिल होंगी।