क्या भारत 2029 तक $5 ट्रिलियन की इकोनॉमी बन जाएगा? IMF ने दी जानकारी

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के अनुसार, भारत वित्त वर्ष 2029 तक 5.1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के आंकड़े को छू सकता है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में बताया कि सरकार कृषि, विनिर्माण, एमएसएमई, बुनियादी ढांचे, डिजिटल तकनीक और रोजगार सृजन जैसे क्षेत्रों पर जोर देकर इस लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। सरकार का मुख्य मकसद साल 2047 तक भारत को एक 'विकसित राष्ट्र' बनाना है।

by shortkt.com
6 hours ago
क्या भारत 2029 तक $5 ट्रिलियन की इकोनॉमी बन जाएगा? IMF ने दी जानकारी | ShortKT