क्या भारत और म्यांमार जमीन की अदला-बदली करेंगे? सरकार ने स्थिति स्पष्ट की
भारत-म्यांमार सीमा पर जमीन की अदला-बदली की चर्चाओं पर विदेश मंत्रालय (MEA) ने प्रतिक्रिया दी है। मंत्रालय ने बताया कि दोनों देशों के बीच सीमा के कुछ हिस्सों का सीमांकन होना अभी बाकी है। इन अनसुलझे इलाकों को लेकर दोनों राष्ट्रों के बीच चर्चा चल रही है। हालांकि, मंत्रालय ने किसी भी प्रकार की जमीन की अदला-बदली की खबरों की पुष्टि नहीं की है।