क्या बर्गर और हॉट डॉग खाने से कैंसर का खतरा है? डॉक्टर से जानें सच्चाई
गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी का कहना है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने सलामी और सॉसेज जैसे प्रोसेस्ड मीट को 'ग्रुप-1 कार्सिनोजेन' की श्रेणी में रखा है, जो कोलोरेक्टल कैंसर का कारण बन सकते हैं। पिज्जा, बर्गर और हॉट डॉग जैसे फास्ट फूड में इनका इस्तेमाल इन्हें सेहत के लिए हानिकारक बनाता है। डॉक्टर के अनुसार, इन खाद्य पदार्थों में सोडियम, कैलोरी और सैचुरेटेड फैट की मात्रा काफी अधिक होती है।