क्या पीएफ की रकम एफडी में डालने पर टैक्स देना होगा? जानिए नियम
रिटायरमेंट पर मिलने वाली पीएफ की राशि पूरी तरह टैक्स-फ्री होती है, लेकिन अगर आप इस पैसे को बैंक एफडी में जमा करते हैं, तो उस पर मिलने वाले ब्याज पर टैक्स लगता है। टैक्स विशेषज्ञ बलवंत जैन का कहना है कि वीआरएस लेने वाले लोग बेहतर और सुरक्षित रिटर्न के लिए सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) या आरबीआई के फ्लोटिंग रेट सेविंग बॉन्ड जैसे निवेश विकल्पों पर भी गौर कर सकते हैं।