क्या नेपाल से भी भीषण आपदा का सामना कर सकता है भारत?
नेपाल में हालिया बाढ़ ने काफी बर्बादी की है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि चीन के 'मेडॉग हाइड्रोपावर स्टेशन' के आसपास ऐसी कोई आपदा आती है, तो भारत के पूर्वोत्तर राज्यों के लिए यह बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, जिस स्थान पर यह बांध तैयार किया जा रहा है, उसके ठीक नीचे 'पेइज़ेन फॉल्ट' नामक एक सक्रिय भूकंपीय रेखा स्थित है।