क्या दयाबेन की मां कभी 'तारक मेहता' में नहीं आईं? जानें सच्चाई
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो को शुरू हुए करीब 20 साल होने को हैं और दयाबेन यानी दिशा वकानी का किरदार हमेशा से ही इस शो का मुख्य आकर्षण रहा है। शो में दया के भाई सुंदर को तो अक्सर देखा गया है, लेकिन उनकी मां को लेकर दर्शकों में हमेशा जिज्ञासा बनी रहती है। हालांकि, यह सच है कि सीरियल के 394वें एपिसोड में दया की मां को पर्दे पर दिखाया गया था।