क्या 'इस्लामिक नाटो' में शामिल होने पर बांग्लादेश भारत से जंग छेड़ेगा?
पाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश के भी 'इस्लामिक नाटो' का हिस्सा बनने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। न्यूज़18 की रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए इस बात की उम्मीद न के बराबर है कि बांग्लादेश कभी भारत के खिलाफ सीधे तौर पर सैन्य युद्ध में उतरेगा। चूंकि बांग्लादेश तीन ओर से भारतीय सीमा से घिरा हुआ है, इसलिए किसी भी तरह का टकराव उसके लिए बड़ी मुसीबतें खड़ी कर सकता है।