क्या आप वर्चुअल डेबिट कार्ड का उपयोग करते हैं? ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए बरतें ये सावधानियां
ऑनलाइन भुगतान के लिए वर्चुअल डेबिट कार्ड एक आसान जरिया है, लेकिन इसे पूरी तरह से सुरक्षित नहीं कहा जा सकता। फर्जी वेबसाइटों, फिशिंग हमलों या संदिग्ध पेमेंट लिंक के जरिए आपके साथ धोखाधड़ी की जा सकती है। साथ ही, अलग-अलग बैंकों के नियमों के अनुसार इसके उपयोग, अंतरराष्ट्रीय ट्रांजेक्शन, सब्सक्रिप्शन भुगतान और एटीएम से कैश निकालने की सुविधाओं पर अलग-अलग लिमिट तय हो सकती है।