क्या आपके पास 25,000 फॉलोअर्स हैं? बिहार सरकार के वीडियो कॉन्टेस्ट में जीतें ₹3 लाख
बिहार पर्यटन विभाग ने श्रावणी मेला 2026 के लिए एक वीडियो प्रतियोगिता की घोषणा की है, जिसमें आप ₹3 लाख तक का इनाम पा सकते हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवेदक की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कुल 25,000 फॉलोअर्स होने अनिवार्य हैं। इच्छुक उम्मीदवार पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर गूगल फॉर्म के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।