क्या आपके आधार पर कोई और इस्तेमाल कर रहा है सिम? ऐसे लगाएं पता
दूरसंचार विभाग के नए नियमों के मुताबिक, एक आधार कार्ड से ज्यादा से ज्यादा 9 सिम कार्ड ही लिए जा सकते हैं। आप संचार साथी या TAFCOP पोर्टल पर जाकर अपने आधार से लिंक सभी मोबाइल नंबरों की जांच कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपना मोबाइल नंबर, कैप्चा और ओटीपी का इस्तेमाल करना होगा। यदि आपको लिस्ट में कोई ऐसा नंबर दिखता है जिसे आपने नहीं लिया है, तो आप इसी पोर्टल के जरिए उसकी शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।