क्या अमेरिका में पढ़ाई का आकर्षण कम हो रहा है? भारतीय छात्रों के दाखिले में 15% की गिरावट

नॉन-प्रॉफिट संस्था 'कॉमन ऐप' के आंकड़ों के मुताबिक, 2025-26 सत्र के लिए अमेरिका के अंडरग्रैजुएट कोर्सेज में आवेदन करने वाले भारतीय छात्रों की तादाद में 15% की कमी आई है। रिपोर्ट के अनुसार, वीजा को लेकर बनी अनिश्चितता और कड़े इमिग्रेशन नियमों की वजह से यह गिरावट दर्ज की गई है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, 2024-25 के शैक्षणिक सत्र में 3.63 लाख से अधिक भारतीय छात्र अमेरिकी शिक्षण संस्थानों में पढ़ने गए थे।

by shortkt.com
5 hours ago
क्या अमेरिका में पढ़ाई का आकर्षण कम हो रहा है? भारतीय छात्रों के दाखिले में 15% की गिरावट | ShortKT