क्या अभिजीत दीपके NDA का हिस्सा बनेंगे? ऑफर मिलने पर दिया ऐसा रिएक्शन
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने सुझाव दिया है कि कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को एनडीए के सहयोगी दल, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) में शामिल हो जाना चाहिए। इस प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देते हुए दीपके ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "सिर्फ एक महीने पहले ही तो आप लोग मुझे देशद्रोही कह रहे थे?"